Today Heavy Rain Alert मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी, यहाँ देखें

By Joseph Vidyalaya

Published On:

Follow Us

आज 16 जून 2025 को भारतीय मौसम विभाग ने देश भर में मौसम की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं, मानसून की सक्रियता बढ़ने से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बताई गई है। दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से देशभर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर 2025 तक पूरे देश में औसतन 106% बारिश होने की संभावना है। जो सामान्य से अधिक है, केरल में मानसून 27 मई को समय से पहले पहुंचा जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन था। मौसम विभाग में अलग-अलग राज्य और स्थान के लिए अलर्ट और सावधानिया जारी की हैं इसके तहत रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट एवं येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। तथा विभाग में जल भराव वाले क्षेत्र से दूर रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।

प्रदेशवार मौसम अपडेट

महाराष्ट्र :-  भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिससे भारी बारिश की संभावना जताई गई है, सुबह के समय में ही मस्त आधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जल भराव की स्थिति बन गई है। और पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Today Heavy Rain Alert

उत्तर भारत :-  उत्तर भारत में मौसम विभाग द्वारा दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बताइ है, जहां पर मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें हल्की से मध्यम बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा हवा की संभावना जताई है तथा लखनऊ में विष्णु गर्मी के बाद अब हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई गई है।

मध्य एवं पूर्वी भारत :-  मौसम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तथा विदर्भ मैं बारिश की संभावना बताइ है, राजधानी रायपुर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से भारी बारिश की संभावना है और मौसम विभाग में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है तथा उड़ीसा और विदर्भ के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है मानसून की सक्रियता से इन क्षेत्रों में जल भराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण भारत :-  भारतीय मौसम विभाग द्वारा दक्षिण भारत में मुख्यतः आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी किए हैं आईएमडी के अनुसार आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 9 जून तक भारी बारिश और आंधी तूफान की संभावना जारी है कृषि कार्यों में सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है जबकि तमिलनाडु के लिए भी हल्की बारिश से मध्य बारिश की संभावना बताई गई है हालांकि राज्य में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना नहीं है।

मानसून की प्रगति

  • दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय मोड पर हैं और अब अधिकांश पश्चिमी तट जैसे कोकण गोवा कर्नाटक और कुछ हिस्सों में महाराष्ट्र और गुजरात में पहुंच चुका है।
  • गुजरात के दक्षिणी भागों में सोमवार तक मानसून की बारिश संभव, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा अगले 24 घंटे में शामिल हो सकते हैं।
  • बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के पश्चिमी केंद्रीय हिस्से में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे कहीं क्षेत्र में तेज आद्रता और बारिश की संभावनाएं बढ़ी है।

IMD सावधानी और सुझाव

  1. अत्यधिक बारिश वाले क्षेत्र में बारिश बंद होने तक यात्रा से बचें।
  2. तटीय जिलों में मछुआरों को सलाह दी जाती है कि तेज समुद्री लहरें होने की आशंका है और 19 जून तक विशेष सतर्कता रखें।
  3. नदी नालों के पास रहने वाले अलर्ट जोन में सतर्क रहें।
  4. बिजली गिरने एवं ट्री फॉल के जोखिम के बीच बाहर निकलते समय बचाव उपाय अपनाएं।
  5. तटीय और पूर्वोत्तर इलाके में लैंड स्लाइड / भूस्खलन से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

अधिक जानकारी के लिए :- यहां क्लिक करें

Joseph Vidyalaya

josephvidyalaya.in ये Website किसी भी विद्यालय की वेबसाइट नहीं है, ये एक निजी न्यूज़ वेबसाइट हैं, इस वेबसाइट पर आपको Latest News, Govt Schemes, Jobs, Business Idea, Admit Card, Results Updates देखने को मिली जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.......

Leave a Comment